मधेपुरा, अगस्त 6 -- आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाके में दोबारा कोसी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। लगातार प्रखंड क्षेत्र में हुई भीषण बारिश से कोसी नदी जलस्तर दोबारा बढ़ने से एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हालांकि राहत और बचाव में अंचल की ओर से केवल नाव की सुविधा उपलब्ध कराया गया है। अंचल की ओर से मुहैया करायी गयी नाव से प्रभावित लोगों का आवाजाही को सुलभ करा लिया गया है, बावजूद परेशानी बरकरार है। बाढ़ के शुरुआती दौर से हीं कुछ गांव सहित कई सड़कें, सरकारी संस्थान आदि प्रभावित बना हुआ है। जबकि दोबारा कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ नए इलाके में भी पानी फैलने लगा है। वहीं कोसी नदी का पानी फैलने से खेतों में लगी धान की फसल भी भारी मात्रा में प्रभावित हो गयी है। मालूम हो कि कोसी नदी का पानी फैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.