महाराजगंज, अक्टूबर 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र में लगातार हुई बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गन्ना और धान की फसलें जमीन पर गिर गई हैं। इससे किसानों की काफी क्षति हुई है। क्षेत्र के सबया, गुरली, कटहरी, रमपुरवा, जहदा, बिसोखोर, दुर्गवलिया, भोथीयाही, कोल्हुआ, गौरा निपनिया संडा, लोढ़िया, भारत खंड पकड़ी, बडहरा चरगहा आदि ग्रामसभाओं में खेती को काफी नुकसान हुआ है। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण खेत में खड़ी गन्ने और धान की फसलें पूरी तरह से गिर गई हैं। स्थानीय किसानों राजकुमार कुशवाहा, चंदन सिंह, जीतेन्द्र शर्मा, गोविन्द चौधरी, दिलीप वर्मा, रामनरायण पासवान, गोविन्द मद्देशिया, मनोज वर्मा, राजकुमार राय, सुनील, कोमल, रामु, सगीर, इम्तियाज आदि ने बताया कि फसलों को जब पानी की आवश्यकता थी, तब बारिश नहीं हुई। अब तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.