संभल, सितम्बर 2 -- संभल। लगातार हो रही तेज बारिश और अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने सभी सीबीएसई और राज्य बोर्ड के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में मंगलवार का अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है। बारिश के कारण सड़कें जलमग्न होने और स्कूल तक पहुंचने में मुश्किल होने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया। इस दौरान प्रशासन ने नागरिकों से अत्यावश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। साथ ही, स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जलभराव और अन्य संभावित जोखिमों से बचाव के लिए सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.