मुंबई, अगस्त 18 -- Mumbai Rain News: देश की आर्थिक नगरी मुंबई में आज (सोमवार को) लगातार तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हो रही है। इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला है। बारिश और जलभराव ने मायानगरी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके आसपास के इलाकों और मुंबई के उपगगरों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने इसके लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। भारी बारिश के कारण ईस्टर्न फ्रीवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर महाजाम लग गया है। इससे गाड़ियों की आवाजाही धीमी हो गई है। मौसम ब्यूरो द्वारा सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, दोपहर लगभग 12 बजे तक भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.