नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, अगस्त 10 -- भारी बारिश के चलते शनिवार दिन में दिल्ली के अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट हुई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 1989 के बाद अगस्त महीने के किसी दिन के लिए यह सबसे कम अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 1989 में 28 अगस्त को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद अब जाकर अगस्त महीने के किसी एक दिन अधिकतम तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- बेतहाशा बारिश से दिल्ली बेहाल, 7 लोगों की मौत, जलभराव और जाम बने जंजाल ऐतिहासिक तौर पर सफदरजंग में अगस्त महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान वर्ष 1976 में रिकॉर्ड किया गया था। वर्ष 1976 में 19 अगस्त को अधिकतम तापमान 25....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.