पिथौरागढ़, मार्च 15 -- पिथौरागढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में चीन सीमा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों में बर्फबारी ने यातायात को पूरी तरह से रोक दिया है। ताजा हिमपात के बाद सीमा तक जाने वाले देश के सभी प्रमुख मार्ग बंद हो गए हैं। इससे सैनिकों के साथ स्थानीय माइग्रेशन गांवों के लोगों को भी दिक्कत हो रही हैं। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मार्च में लगातार हो रहे हिमपात के बाद आदि कैलास को जोड़ने वाले मार्ग के साथ ही लिपूलेख व सोबला दर तिदांग मार्ग भी बंद हो गया है। गुंजी कुटी ज्योलिंडकांग मार्ग में ताजा हिमपात के बाद आपदा प्रबंध केन्द्र के अनुसार भारी बर्फ जमा है। इससे खोलने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटियाबगड़ लिपूलेख एनएच 31 ,5 ,39 ,53 में बंद हैं। अधिक बर्फ होने से सीमा सड़क संगठन के लिए इस सड़क को समय पर खोल पाना चुनौत बनता नजर आ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.