लखनऊ, फरवरी 7 -- डीजीपी राजीव कृष्ण ने सड़क हादसों को रोकने के लिए कहा कि भारी जुर्माना लगाने से ज्यादा जरूरी है कि ट्रैफिक नियम के हर उल्लंघन पर दंड मिले, ताकि नियमों के प्रति नागरिकों की जवाबदेही बने। यातायात माह सिर्फ नवंबर महीने तक ही सीमित न रखकर पूरे साल चलाया जाए। डीजीपी ने शनिवार को यातायात निदेशालय और इंस्टीटयूट ऑफ रोड ट्रैफिक एजुकेशन, फरीदाबाद के सहयोग से शुरू हुए दूसरे चरण की ट्रेनिंग उद्घाटन सत्र में कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को अपने जिले में नगर निगम के सहयोग से ब्लैक स्पॉटस पर स्थायी होर्डिंग लगवानी चाहिए। सोशल मीडिया से प्रचार-प्रसार कराएं कि जीवन रक्षा बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीडिंग पर मोबाइल अलर्ट जाना चाहिए सा...