सहारनपुर, फरवरी 1 -- छुटमलपुर। गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश एवं भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। क्षेत्र में कई कई जगह आधा फीट ओलावृष्टि हुई। गुरुवार रात से ही क्षेत्र में भारी बारिश लगातार होती रही। दिन में भारी ओलावृष्टि ने कई दशकों के रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारी ओलावृष्टि से सड़कें खेत खलिहान पर पूरी तरह से सफेद चादर की तरह नजर आए। क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया। ओलावृष्टि से गेहूं, गोभी, सरसों की फसलें लगभग बर्बाद हो गई। वही आम के बागों को भी भारी नुकसान हुआ। फसलों के नुकसान को लेकर किसान संजय कुमार, अजय सिंह,अमुज राणा, उपेन्द्र सैनी, धर्मपाल सिंह, राजकुमार पुंडीर आदि ने ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलो के मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...