नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के आगाज के लिए कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पूरी तरह तैयार है। दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इसी मैदान पर शुक्रवार से शुरू होगा। दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स में भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। वजह ये है कि ये यहां की पिच स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती है। ईडन गार्डन्स में स्पिनरों का ही सिक्का चलता रहा है। हरभजन सिंह यहां के बेताज बादशाह हैं। उन्होंने 7 टेस्ट में सबसे ज्यादा 46 विकेट झटके हैं। यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर भी भारत के दो महान स्पिनर ही हैं। अनिल कुंबले के नाम 40 विकेट और बिशन सिंह बेदी के नाम 29 विकेट दर्ज हैं। ईडन गार्डन्स में सबसे सफल तेज गेंदबाज कपिल द...