नई दिल्ली, जनवरी 29 -- अमेरिका के ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की तीखी आलोचना की है। बुधवार को CNBC को दिए एक इंटरव्यू में बेसेंट ने कहा कि वह यूरोपीय देशों के इस कदम से बेहद निराश हैं और उन्होंने यूरोप पर यूक्रेन युद्ध के बीच अपने सिद्धांतों से समझौता करने का आरोप लगाया। बेसेंट ने यूरोपीय देशों को घेरते हुए कहा कि वे एक तरफ यूक्रेन की मदद की बात करते हैं और दूसरी तरफ रूस के युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से फंड कर रहे हैं। बेसेंट ने कहा, "यूरोपीय देश यूक्रेन-रूस युद्ध की फ्रंट लाइन पर हैं, लेकिन वे खुद के खिलाफ ही युद्ध को वित्तपोषित कर रहे हैं।" उन्होंने तर्क दिया कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदता है, उसे रिफाइन करता है और फिर यूरोपीय देश उसी रिफाइंड उत्पादों को भारत से खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.