रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित अखिल भारतीय किसान मेले के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज भारत दुनिया के 89 देशों को खाद्यान्न निर्यात कर रहा है। यह उपलब्धि हमारे किसानों की कड़ी मेहनत, वैज्ञानिकों के शोध और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने मिलेट (श्री अन्न) को बढ़ावा देने और 'वोकल फॉर लोकल अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसान, वैज्ञानिक और अधिकारी एकजुट होकर काम करें तो उत्तराखंड को पूर्णतः आत्मनिर्भर कृषि राज्य बनाया जा सकता है। कहा कि प्रधानमंत्री किसानों का उतना ही सम्मान करते हैं, जितना सैनिकों का करते हैं। दोनों ही राष्ट्र की सुरक्षा एवं सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.