संभल, मार्च 8 -- होली को लेकर सीओ अनुज चौधरी द्वारा दिए गए बयान को लेकर राजनीति गर्मा गई है। शुक्रवार को सपा विधायक पिंकी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा कि यहां सभी धर्मों का समान सम्मान किया जाता हैं। हमने साथ मिलकर होली मनाई हैं और नमाज़ का भी आदर किया हैं। यहीं हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। हाल हीं में संभल में एक पुलिस अधिकारी द्वारा दिया गया बयान न केवल उत्तर प्रदेश पुलिस की आचार संहिता के खिलाफ हैं। बल्कि यह संविधान द्वारा स्थापित प्रशासनिक तटस्थता के सिद्धांतों के भी विपरीत हैं। यह त्योहार और धार्मिक प्रथाएं सदियों से चली आ रही हैं और समाज ने हमेशा इन्हें सामूहिक सम्मान और सौहार्द के साथ स्वीकार किया हैं। ऐसे में इस तरह के बयान देने की क्या आवश्यकता थीं। क्या प्रशासन का काम जनता को बांटना हैं या उन्हें एक साथ लाना। स...