इस्लामाबाद, मई 8 -- भारत से तनावपूर्ण हालात और युद्ध जैसी बन रही स्थिति के बीच शहबाज सरकार की पोल खुल गई है। पाक सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की उस अपील को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब आम नागरिकों पर भी सेना की अदालतों में मुकदमे चलाए जा सकेंगे। घटना 9 मई 2023 को हुए हिंसक प्रदर्शनों से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद 103 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था, अब उनके खिलाफ सैन्य अदालतों में ट्रायल होगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब भारत-पाकिस्तान के बीच हालात युद्ध के कगार पर हैं और पाकिस्तान की जनता सरकार से सुरक्षा और नेतृत्व की उम्मीद कर रही है।मामला क्या है यह मामला 9 मई 2023 के उन घटनाक्रमों से जुड़ा है जब पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ आम लोगों ने सेना की इमारतों पर हमले किए थे। सरकार ने इन घटनाओं में शामिल नागरिकों के खिलाफ सैन्य अदाल...