नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- भारत से हर साल लोग अमेरिका जाते हैं। कुछ लोग वहां घूमने के लिए जाते हैं, तो कुछ पढ़ने या रहने के लिए। भारत से अगर आप अमेरिका जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको वहां आने-जाने का खर्चा, घूमने की जगहें, वीजा और सभी डिटेल्स बताने जा रहे हैं। वीजा- अमेरिका जाने के लिए पहले आपको वीजा के लिए अप्लाई करना होगा। सबसे पहले चुनना होगा कि आप वहां घूमने, पढ़ने या काम करने किस उद्देश्य से जा रहे हैं। इसके लिए आपको DS-160 ऑनलाइन फॉर्म की वेबसाइट पर जाना होगा। फिर आपको वीजा का चयन करना होगा और फीस जमा करनी होगी। इसके बाद आपको इंटरव्यू के लिए अपॉइंटमेंट मिलेगी। अपने डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, आधार, पैन, मार्कशीट, अकाउंट डिटेल्स, फैमिली डिटेल्स, जॉब लोकेशन व अन्य चीजें तैयार करके ले जाएं। अमेरिका के वीजा के लिए Rs.15000...