बरेली, दिसम्बर 1 -- भारत सेवा ट्रस्ट की तरफ से रविवार को बरेली इंस्टीट्यूट आफ पैरामेडिकल साइंसेज के सहयोग से पीलीभीत बाईपास पर मोतियाबिंद परीक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. सुबोध दीक्षित और उनके सहयोगियों ने लोगों के आंख की जांच की और 132 मरीजों को नि:शुल्क मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित किया। शिविर का उद्घाटन वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार, अर्बन कोआपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, अपूर्व गंगवार, वीरेंद्र सिंह गंगवार, अनिल सक्सेना, राजकुमार शर्मा आदि ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.