बरेली, जनवरी 26 -- भारत सेवा ट्रस्ट की तरफ से रविवार को मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 203 नेत्र रोगियों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 176 मरीजों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, भाजपा नेता अनिल सक्सेना और विधायक संजीव अग्रवाल ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बरेली इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुबोध दीक्षित एवं उनकी टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। शिविर के दौरान कंबल वितरण भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.