चक्रधरपुर, फरवरी 16 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र स्थित भारत सेवाश्रम संघ ने स्वामी प्रणवानंदजी की128 वीं जयंती सोल्लासपूर्वक मनाया। इस अवसर पर माघी पूर्णिमा के दिन भारस सेवाश्रम संघ परिसर में विशेष आयोजन किया गया। संघ परिसर स्थित राष्ट्र स्वयं सेवक संघ द्वारा संचालित हिंदु मिलन मंदिर में भगवान की मंगल आरती किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अपरान्ह को संघ के सदस्यों के द्वारा विशेष पूजा अर्चना को भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भारत सेवाश्रम संघ के पदाधिकारी और पेंसनर एसोसिएशन सदस्य उपस्थि थे जिसमें एस सी लहरी, सुजीक सुर,एन एन भंज, दिलीप चटर्जी,काजल मोईत्रा, समीर मजुमदार आदि हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...