मुरादाबाद, जनवरी 20 -- तहसील बिलारी क्षेत्र के भूमि विकास बैंक का चुनाव सरगर्मियों में था, जिसे अब विराम लग गया। चुनाव में भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि पर भारत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। मंगलवार को ब्लॉक बिलारी के ब्लॉक प्रमुख कार्यालय में भूमि विकास बैंक के निर्विरोध चुने जाने पर सभी समर्थकों ने फूल मलाई डालकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। जानकारी देते हुए चुनाव स्योजक सतवीर सिंह जिला सहकारी बैंक ने बताया कि भूमि विकास बैंक के चुनाव के लिए आवेदन जमा करने की मंगलवार को अंतिम तारीख थी जिसे केवल 3:00 बजे तक अपना आवेदन जमा किया जा सकता था इस बीच भूमि विकास बैंक के चुनाव के लिए एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। बताया कि आवेदन जमा करने का समय भी जाने के बाद चौधरी भारत सिंह को निर्विरोध भूमि विकास बैंक का प्रतिनिधि मान लिया गया है। बताया कि...