मोतिहारी, जुलाई 13 -- अरेराज। भारत सरकार के उप विधिक सलाहकार, विधि व न्याय मंत्रालय अर्पित आनंद मिश्र ने अरेराज लौरिया निवासी सुरेश कुमार पांडेय, अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय अरेराज को नोटरी नियुक्त किया है। नोटरी पब्लिक के रूप में सेवा देने के लिए इनका कार्यक्षेत्र अरेराज निर्धारित किया गया है। हर्ष व्यक्त करने वालो में अधिवक्ता रमाकांत पांडेय,कौशल किशोर सिंह,विनय विहारी वर्मा, विष्णुकांत मिश्र, शशिरंजन, विशाल कुमार दीपक,अशोक सिंह, अरुण ठाकुर शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.