रांची, अप्रैल 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2025 में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह शामिल हुईं। यह ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन 350 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इनमें 95 से अधिक देशों के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, वैश्विक राजनीतिक नेता, प्रतिष्ठित विद्वान और 25 अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक के प्रतिनिधि शामिल थे। इस समिट में ऐसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जो आज की दुनिया को दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनमें वैश्विक व आर्थिक न्याय, जलवायु उत्तरदायित्व, समावेशी विकास, बहुपक्षीय संरचनाओं का पुनरावलोकन और वैश्विक शासन में समानता की आवश्यकता पर चर्चा हुई। यह आयोजन केवल संवाद का मंच नहीं था, बल्कि यह उस नए भारत की घोषणा थी जो न्याय, सह-अस्तित्व और साझी प्रगति...