नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस साल मार्च में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक सीक्रेट चिट्ठी भेजी थी। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि इस जिनपिंग ने भारत के साथ संबंधों में सुधार के उद्देश्य से मूर्मू को खत लिखा था, जिसके बाद दोनों देशों के रिश्ते तेजी से बेहतर हुए। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर इस तरह के दावों को खारिज किया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि जिनपिंग ने ऐसी कोई चिट्ठी नहीं भेजी थी। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके चीनी समकक्ष द्वारा खत भेजे जाने का दावा करने वाली रिपोर्ट गलत है।"रिपोर्ट में क्या? इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.