लखीमपुरखीरी, मई 18 -- सेना के सम्मान में शनिवार की शाम को भाजपा ने शहर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। विलोबी मैदान से यह यात्रा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. पवन सिंह रहे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवादियों व पाकिस्तान को सेना ने करारा जवाब दिया। भारत की शान मान तिरंगा है। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से निकली। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। डॉ. पवन सिंह ने कहा कि भारत की सेना का आज दुनिया ने लोहा माना है। 23 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों के बल झुकना पड़ा। यह है भारत की पराक्रमी सेना। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम जन मानस की भावनाओं को भाजपा ने जोड़ने का काम किया है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकि...