सीतापुर, जनवरी 16 -- बिसवां, संवाददाता। सकल हिंदू समाज आयोजक समिति की ओर से शुक्रवार को प्रताप शाखा पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस सह जिला प्रचारक विकल्प ने कहा कि आज हिंदू सम्मेलनों की जरूरत क्यों पड़ रही है यह सोचने का विषय है। भारत विश्व गुरु था है और रहेगा। सनातन धर्म को कोई आक्रांता नहीं मिटा सकता। जो आज तथाकथित लोग हिंदू होकर भी सनातन धर्म को मिटाने की साजिश कर रहे हैं, वह अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। हिंदू एक है, एक रहेगा, और वह पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। पांच मंत्र पंच परिवर्तन के लिए हैं और समाज में उन्हें पंच परिवर्तनों पर काम करना होगा। कुटुंब प्रबोधन जिसमें परिवार को एक रहने की बात की गई है। समरसता सभी को एक होकर समान रूप होकर कोई छोटा न कोई बड़ा न कोई ऊंच न कोई नीच एक साथ रहकर समाज में अपनी ता...