रांची, नवम्बर 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राजभवन में शनिवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने वहां के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि भारत विविधता में एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करता है। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपनी विशिष्ट पहचान, गौरवशाली परंपरा और सांस्कृतिक योगदान से राष्ट्र को सशक्त और समृद्ध बनाते हैं। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणादायी पहल है, जो राज्यों के बीच आपसी समझ, सम्मान और सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.