बुलंदशहर, सितम्बर 14 -- भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा ने संस्कृति और मानवता का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन एक सशक्त सेवा अभियान का आयोजन किया। जिसमें सदस्यों ने कुष्ठ आश्रम पर आटा, चावल, दाल, चीनी, मसाले, रिफाइंड तेल सहित आवश्यक राशन सामग्री दी गई। यह सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने के साथ आत्म सम्मान से जीने का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया। संयोजक चन्द्र भूषण मित्तल ने बताया कि इस सेवा गतिविधि से समाज में भाईचारा और संवेदनशीलता का संदेश देने का प्रयास है। रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर नौ हिंदी प्रेमियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अनिल बंसल, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह वर्मा, सदस्य कमल किशोर गोयल, नितिन सचदेवा, सतेन्द्र अग्रवाल आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.