कन्नौज, अप्रैल 13 -- कन्नौज। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा कन्नौज का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ l अध्यक्ष रवींद्र सैनी की अध्यक्षता में शाखा सदस्य धीरज सैनी के आवास पर हुए कार्यक्रम में संस्था सचिव निशंक जैन को प्रांतीय वित्त सचिव, अध्यक्ष रवींद्र सैनी को प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं सदस्य राकेश कुमार दुबे को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस मौके पर ने अपना उद्बबोधन दिया। वहीं 2025. 26 के अध्यक्ष पद पर आशुतोष दुबे, सचिव पद शिरीष गुप्ता एवं वित्त सचिव के लिए राजेश चंद्र गुप्ता सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में राकेश कुमार दुबे, विनय बाथम, रवींद्र सैनी, निशंक जैन, आकाश जैन, आशुतोष दुबे, अनूप कनौजिया, चंद्र प्रकाश वर्मा, सुनील दुबे, संजीव मिश्रा, अमित जैन, राजेश चंद्र गुप्ता, शिरीष गुप्ता, नलिन मिश्रा, प्रीतम गुप्ता, अमन गुप्ता, स...