फरीदाबाद, अप्रैल 13 -- बल्लभगढ़। भारत विकास परिषद बल्लभगढ़ शाखा की नई कार्यकारिणी के गठन का कार्य रविवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। इसमें अनुज गुप्ता अध्यक्ष, अनुराग जिंदल को सचिव व सौरभ गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। गठन की यह कार्रवाई सेक्टर-12 स्थित एक निजी होटल में आयोजित एक बैठक के दौरान की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वय संदीप मित्तल ने की। बैठक में 27 सदस्य उपस्थित रहें। इस दौरान सचिव अनुराग जिन्दल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं कोषाध्यक्ष सौरभ गर्ग ने हिसाब का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी सदस्यों ने भारत विकास परिषद् बल्लभगढ़ शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहंचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.