कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। भारत विकास परिषद् ,रामकृष्ण शाखा ने नगर निगम आरबीआरडी इण्टर कॉलेज में सर्दी से निपटने के लिए स्कूल की 500 छात्राओं को कैप सहित ऊनी जैकेट (हुडी) वितरित किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख उद्योगपति बलराम नरूला ने बच्चों को सफलता पाने का मूल मंत्र दिया। शाखा के संरक्षक गुलशन धूपर ने बच्चों में हुडी वितरित करने की शुरुआत की। इस अवसर पर विमलेश शंकर अवस्थी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, गिरिजेश कुमार मिश्रा, ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, शुचिता अग्निहोत्री, आरएस मौर्या, उमेशकुमार निगम उपस्थित थे। संचालन शाखा सचिव अजय मेहरोत्रा ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.