कानपुर, जनवरी 9 -- भारत विकास परिषद किदवई नगर शाखा ने कानपुर सर्जिकल क्लब के माध्यम से भीषण ठंड को देखते हुए 100 कंबलों का वितरण गुरुकुल प्राच्य विद्या संस्थान साइट नंबर एक, किदवई नगर में किया गया। छात्रों एवं शिक्षकों को यह कंबल वितरित किए गए। अपना घर वृद्धाश्रम, नौबस्ता कानपुर में वृद्धों को भी कंबल बांटे गए। यहां अध्यक्ष मनोज कुमार विश्नोई, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. शिवांशु मिश्रा, डॉ वीके गुप्ता, डॉ. दीपक मेहरोत्रा, डॉ. केजी गुप्ता, रवि त्रिवेदी, शक्ति मिश्रा, मंजू मिश्रा, रेणू चतुर्वेदी, आरके शुक्ला आदि रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...