संभल, जून 29 -- सुभाष रोड स्थित डा़ सुमन गुप्ता के आवास पर भारत विकास परिषद शाखा के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने संस्थापक की जयंती मनाकर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में भाविप के संस्थापक और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ़ सूरज प्रकाश के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी 105 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर शाखा सचिव और मुख्य वक्ता विपिन कुमार ने बताया कि डॉ़ सूरज प्रकाश एक महान व्यक्तित्व थे। वे एक प्रतिष्ठित चिकित्सक, समाजसेवी और भारत विकास परिषद के संस्थापक थे। उनका जीवन राष्ट्र सेवा और भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। 1947 में भारत विभाजन के दौरान उन्होंने लाहौर में फंसे हिंदुओं को सुरक्षित भारत लाने व उनके और जम्मू-कश्मीर के विस्थापितों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 12 जनवरी 1963 को स्वा...