सीवान, जनवरी 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद देशरत्न शाखा द्वारा मंगलवार को फतेहपुर स्थित साधु सदन परिसर में वर्ष 2026-27 के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत पुराने सदस्यों का नवीनीकरण किया गया, वहीं कई नए सदस्यों को परिषद से जोड़ा गया। कार्यक्रम में संरक्षक रमेश कुमार सिंह, अध्यक्ष रोहित कुमार, उत्तर बिहार प्रांत के प्रांतीय संपर्क संयोजक भारत भूषण पांडेय तथा मनोज कुमार सिंह का सदस्यता नवीनीकरण किया गया। नए सदस्यों के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, नरेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव सहित कई प्रबुद्ध लोगों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि भारत विकास परिषद सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना से सम...