मथुरा, जनवरी 5 -- मथुरा। स्वास्थ के प्रति जागरूकता अभियान के तहत भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा नोएडा स्थित प्रसिद्ध फोर्टिस हास्पिटल का भ्रमण किया गया। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण परामर्श व जानकारी साझा की। हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग के चैयरमेन डा. अतुल मिश्रा ने हड्डी एवं जोड़ रोग के बारे में बताया कि शारीरिक व्यायाम, पैदल चलने से हम हड्डियों एवं नसों की बीमारी को कम कर सकते हैं। हृदय रोग विभाग के वरिष्ठ निदेशक डा. संजीव गेरा ने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए सबसे पहले आधुनिक जीवनशैली में बदलाव आवश्यक है। यूरो एवं स्पाइन सर्जरी के वरिष्ठ निदेशक डा. राहुल गुप्ता ने बताया कि अब रोबोटिक सर्जरी से जटिल से जटिल सर्जरी भी बहुत कम समय में हो जाती है। यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट के निदेशक डा. पीयूष वार्ष्णेय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.