कोडरमा, जून 17 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद, झुमरी तिलैया शाखा के कार्यकारिणी की बैठक वंदना स्वीट्स परिसर में स्थित कैलाश चौधरी के कार्यालय में हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ हुई। अध्यक्षता अरुण कुमार ओझा ने की, जबकि संचालन परिषद के सचिव विमल कुमार पचिसिया ने किया। बैठक में परिषद का स्थापना दिवस आगामी 10 जुलाई को बीआर इंटरनेशनल स्कूल में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ओम प्रकाश राय होंगे। पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए तय किया गया कि जैसे ही वर्षा शुरू होगी, पौधारोपण अभियान को जोर-शोर से चलाया जाएगा। इसके लिए बचपन प्ले स्कूल, क्लोरोफिल स्कूल, अभय चरण पहाड़ी परिसर व डॉ. मनोज कुमार के कोडरमा स्थित परिसर को चयनित किया गया है। शैक्षणिक गतिविधियों के तहत जिला स्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.