रामगढ़, जनवरी 24 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद राजा राम मोहन राय शाखा रामगढ़ की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद की ओर से संगठन सचिव बिनोद जयसवाल ने की। उन्होंने अपनी स्वर्गवासी माता के स्मृत्ति में 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया। इसका समर्थन उनके बड़े भाई प्रमोद जायसवाल ने भी किया। समापन के अवसर पर अटूट भंडारा का वितरण हुआ। मौके पर उद्घाटन के रुप में रणंजय कुमार उर्फ कुंटू, मुख्य वक्ता प्रो. संजय सिंह, पंचम चौधरी, गुरुद्वारा प्रधान जानू, कैलाश चन्द्र शाह, प्रो विवेकानन्द पांडेय, पूर्व मुखिया सीता देवी, सेवानिवृत्त सैनिक रामटहल महतो, एबीवीपी के गौतम महतो, माया देवी, प्रो गुणानंद झा, डीएवी की पूर्व निदेशक उर्मिला सिंह, मीडिया सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार ...