रामगढ़, अगस्त 9 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू ने शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि झारखंड के दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलग झारखंड के लिए स्वर्गीय शिबू सोरेन ने अर्श से फर्श तक की लड़ाई लड़ी है। दिशोम गुरु के बलिदान और त्याग का ऐतिहासिक सफर तय किया है। इस ऐतिहासिक सफर के लिए झारखंड वासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। दिशोम गुरु ने जिस तरह से अपने जीवन काल में झारखंड के मूलवासी और आदिवासियों को महाजनी के जाल से मुक्त करने के लिए अपनी महती भूमिका निभाई है। आने वाले दिनों में झारखंड वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.