जौनपुर, अगस्त 21 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से बुधवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन राजीव भवन कंचन काम्प्लेक्स में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी विकास के अग्रदूत थे। उन्हे सूचना और कम्प्यूटर क्रांति का जनक कहा जाता है। स्व. राजीव गांधी ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक भारत की मजबूती और विकास के लिए अनवरत काम किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व.राजीव गांधी को पूरी दुनिया राजनैतिक आदर्श के रूप में जानती है। शहर कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि पंचायती राज एक्ट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्य धारा से जोड़कर राजीव गांधी ने महत्वपूर्ण काम किया। आरिफ खान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.