जमुई, फरवरी 18 -- बरहट, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के लखैय गांव में मंगलवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके आदर्शों, विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदवंशी चेतना मंच के युवा प्रदेश सचिव राजकिशोर उर्फ गुड्डू ठाकुर ने की। कार्यक्त्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को दलितों, शोषितों, वंचितों एवं पिछड़े वर्गों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक समानता और न्याय की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर केवल एक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि वे सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.