हापुड़, मई 1 -- हापुड़। सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के विरोध में भाजापा के मुख्य संगठन व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेरठ तिराहा स्थित डा.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि सपा संविधान और दलितों की बात करती है, लेकिन सपा के मुखिया द्वारा भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर का अपमान किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा डा.भीमराव आंबेडकर का सम्मान किया है। भाजपा में दलित, पिछड़ों समेत सभी वर्गो का कल्याण किया जा रहा है। लेकिन सपा लोगों को भ्रमित करने का काम करती है। लेकिन अब उनकी मानसिकता उजागर हो गई हैं। क्षेत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.