घाटशिला, दिसम्बर 22 -- जादूगोड़ा। आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से राखा कॉपर अटल चौक पर मनाई जाएगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में सिरकत करेंगे। रविवार को इसके तैयारी के लिए भाजपा आदिवासी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लिटा राम मुर्मू, आदिवासी मोर्चा के जादूगोड़ा मण्डल अध्यक्ष बरुन सिंह भूमिज, महिला मोर्चा अध्यक्ष तनुशी नंदा त्रिपाठी, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विमल गोप, कार्यालय प्रभारी अनिल विश्वकर्मा आदि नें एक बैठक कर इसकी जानकारी दी तथा कहा की अटल जयंती के दिन कई अन्य तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे जिला से भाजपा समर्थक भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.