रांची, फरवरी 2 -- रांची, संवाददाता। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव के अंतर्गत राजधानी रांची में रंगमंच प्रेमियों के लिए विशेष आयोजन है। भारत रंग महोत्सव के तहत रांची में 2 से 6 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 6.30 बजे नाट्य प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव की पहली प्रस्तुति सोमवार को हरिशंकर परसाई की चर्चित व्यंग्य रचना 'हम बिहार में चुनाव लड़ रहे हैं' का 1014वां नाट्य मंचन के रूप में हुआ। शौर्य सभागार डोरंडा में आयोजित नाट्य मंचन ने लोगों को बांधे रखा। वर्ष 1957 में लिखी गई इस कालजयी रचना का नाट्य रूपांतरण वर्ष 1994 से लगातार मंचित हो रहा है। इस एकल नाट्य प्रस्तुति में प्रसिद्ध रंगकर्मी विजय कुमार ने अभिनय किया। यह प्रस्तुति मंच, मुंबई (महाराष्ट्र) की ओर से दी गई। लगभग 1 घंटा 20 मिनट के नाटक की रंगमंच प्रेम...