वाराणसी, सितम्बर 10 -- वाराणसी। भारत-मॉरीशस के प्रगाढ़ संबंधों के लिए नमामि गंगे के स्वयंसेवकों ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजन-अर्चन कर बाबा से आशीर्वाद मांगा। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के काशी आगमन पर बुधवार को महर्षि योगी वेद विज्ञान विद्यापीठ के साथ मिलकर प्रार्थना की। भारत-मॉरीशस के राष्ट्रध्वज एवं दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की तस्वीरें लेकर भारत माता के सम्मुख तिरंगा लहराया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुक, सुवर्णा बाबा, अजीत पाठक और अन्य लोग इस मौके पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...