मुजफ्फर नगर, मई 21 -- भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के हाल में आयोजित वार्षिकोत्सव में हरियाणा के सिंगर डी नवीन व मीनाक्षी शर्मा ने अपने लिखे एल्बम के गाने गाकर मेडिकल कॉलेज के छात्राओं को झुमा दिया। इस मौके पर डी नवीन ने बताया कि उनका मकसद प्यार, मोहब्बत व भाईचारा के साथ लोगों को हरियाणवी गाने पर उनको झूमने पर मजबूर करना है। इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर प्रबंधक डॉ रवीश आलम खान, डॉक्टर अकरम खान ,यतेंद्र गुप्ता, मोहम्मद समीर आलम, शादाब, आयुष भारद्वाज, नौशाद, यावर दिलशाद, अरशद गुड्डू सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रही। बाद में डायरेक्टर डीआर रविश आलम खान ने नवीन सिंगर को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.