नई दिल्ली, मार्च 18 -- Amazon IPO News: अमेरिका की ई-कॉमर्स कंपनी- अमेजन अपनी भारतीय इकाई को अलग करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही कंपनी को भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की भी योजना है। अमेजन ने इसके लिए शुरुआती चरण की बातचीत शुरू कर दी है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब फ्लिपकार्ट के आईपीओ की चर्चा चल रही है। ऐसा अनुमान है कि फ्लिपकार्ट का आईपीओ 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में आ सकता है।क्या है मीडिया रिपोर्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन ने अपने वॉल स्ट्रीट बैंकर जेपी मॉर्गन के साथ आईपीओ योजना पर चर्चा की है और भारत में निवेश बैंकों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है-अमेजन भारत में अलग होकर सूचीबद्ध होने की योजना बना रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह डेटा का स्थानीयकरण है। इसकी एक वजह इन्वेंट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.