नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- देश में करोड़पति परिवारों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। मर्सिडीज बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में देश में करोड़पति परिवारों की संख्या 4.58 लाख थी, जो अब बढ़कर 8.71 लाख हो गई है। हुरुन इंडिया की रिपोर्ट 2025 के अनुसार, भारत में कुल संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक रखने वाले परिवारों की संख्या अब 8,71,700 है। हालांकि, अभी भारत में करोड़पतियों की संख्या चीन या अमेरिका जैसे देशों से कम है, लेकिन यहां की बढ़ती संख्या भारत के विकास की बड़ी कहानी कहती है। देश के 79% करोड़पति शीर्ष 10 राज्यों में रहते हैं। यह वृद्धि तकनीक, वित्त और उद्योगों में हुई वृद्धि के साथ-साथ मजबूत बाजारों के कारण हुई है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि आने वाले दस सालों में भारत में करोड़पति परिवारों की संख्या 17 ल...