नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली। भारत ने डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी सब्सक्राइबर बेस बन गया है। वर्तमान में देश में 40 करोड़ से अधिक 5जी उपयोगकर्ता हैं और इस तकनीक को अपनाने की रफ्तार के मामले में भारत विश्व के सबसे तेज देशों में शामिल है। इस मामले में भारत से आगे केवल चीन है। संचार मंत्रालय के अनुसार, 2022 में 5जी सेवाओं की शुरुआत के बाद से इसका विस्तार बेहद तेज़ी से हुआ है। वर्तमान में 5जी नेटवर्क की भौगोलिक कवरेज 99.6 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है, जबकि जनसंख्या कवरेज 85 प्रतिशत है। मार्च 2025 तक देशभर में टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं द्वारा 4.69 लाख 5जी बेस ट्रांसीवर स्टेशन लगाए जा चुके हैं, जो दुनिया में सबसे तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.