नई दिल्ली, फरवरी 23 -- डिजिटल दौर में जहां स्मार्टफोन और सोशल मीडिया लोगों की रोज की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं, वहीं बच्चों में बढ़ती स्क्रीन की लत को लेकर चिंताओं पर भी चर्चा हो रही है। भारत सरकार विचार कर रही है कि सोशल मीडिया इस्तेमाल करने के लिए न्यूनतम आयु तय की जाए और इसकी शुरुआत कर्नाटक से हो सकती है। कर्नाटक सरकार नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर एज-बेस्ड रिस्ट्रिक्शंस लगा सकती है। इस मुद्दे पर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यूनिवर्सिटी हेड्स और एजुकेशन एक्सपर्ट्स के साथ बात शुरू की है, जिससे यह समझा जा सके कि सोशल मीडिया और मोबाइल फोन्स का किशोरों पर क्या असर पड़ रहा है। सरकार के सामने सबसे बड़ी चिंता बच्चों में बढ़ते डिजिटल एडिक्शन की है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंटरनेट पर ज्यादा वक्त बिताने से स्टूडेंट्स की...