नई दिल्ली, फरवरी 11 -- महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए बेहद खास महत्व रखता है। इस दिन भोलेबाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत, उपवास के साथ मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। भगवान शिव के प्रति सच्ची आस्था किसी देश या सरहद की मोहताज नहीं है। आपको बता दें, दुनिया के कोने-कोने में बसे कई ऐसे शिव मंदिर इस बात का जीवंत प्रमाण हैं। भगवान शिव के इन मंदिरों का महत्व केवल धार्मिक आस्था से ही जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्ता भी है, जो आज भी लाखों श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास को एक साथ बांधे हुए हैं। यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर शिव पूजा मे चढ़ाए जाते हैं बेर, ये हैं सेहत से जुड़े फायदे1. पशुपतिनाथ मंदिर (काठमांडू, नेपाल) इस मंदिर को दुनिया के 275 'पाडल पेत्र स्थलम' (शिव के पवित्रतम स...