लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- अनुरंजनी संस्था के चल रहे संस्कृत सप्ताह के चौथे दिन प्रभु प्रसाद भवन में संस्कृत दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें वर्तमान भारते संस्कृतस्य स्थिति: विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन सप्ताह संयोजक ओमकार नारायण दुबे ने किया। विजया जायसवाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हरि प्रकाश त्रिपाठी अध्यक्ष संस्कृत भारती व कार्यक्रम अध्यक्ष मोतीसागर बसैया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। राजकिशोर दीक्षित, मुदिता, सूर्य प्रकाश मिश्रा, महेश चंद्र जायसवाल व शरद श्रीवास्तव आदि अनेक विद्वानों ने वर्तमान भारत में संस्कृत की स्थिति पर प्रकाश डाला। संस्था की प्रधान मधुलिका त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.