नई दिल्ली, जून 11 -- भारत में लक्जरी कारों का बाजार लगातार बढ़ रहा है और इसी ट्रेंड को मजबूती देते हुए लेक्सस इंडिया (Lexus India) ने अपनी प्रीमियम SUV LX 500d की डिलीवरी देशभर में शुरू कर दी है। इस एसयूवी को मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था और अब यह भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आने लगी है। इसकी शुरुआती कीमत 3 करोड़ (एक्स-शोरूम) है, जो इसे भारत की सबसे महंगी डीजल SUVs में से एक बनाती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति की इस कार को खरीदने का बढ़िया मौका, एक झटके में Rs.62100 कर दी सस्तीक्या है लेक्सस LX 500d की खासियत? लेक्सस LX 500d (Lexus LX 500d) एक अल्ट्रा-लक्जरी SUV है, जो न सिर्फ अपने दमदार लुक्स और फीचर्स के लिए बल्कि अपनी परफॉर्मेंस के लिए भी जानी जाती है। कंपनी ने इसे दो वैरिएंट्स में पेश किया है। इस...