नई दिल्ली, फरवरी 10 -- शाओमी ने आधिकारिक तौर पर Xiaomi 14 Series की ग्लोबल लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। सीरीज में तीन मॉडल- Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro और Xiaomi 14 Ultra शामिल होंगे। ग्लोबल मार्केट में ये सभी मॉडल 25 फरवरी को लॉन्च होंगे। अब, टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स (पहले ट्विटर) पर दावा किया है कि Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Ultra जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। टिप्स्टर ने यह भी दावा किया है कि अल्ट्रा मॉडल की करीब 1 लाख यूनिट भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी। इससे पहले कि हम स्पेसिफिकेशन और अपेक्षित कीमतों पर एक नजर डालें, आपको बता दूं कि ये फोन चीन में पहले से ही उपलब्ध हैं। इसलिए हम इनके संभावित फीचर्स को जानते हैं। चलिए नजर डालते हैं इनकी कीमत और फीचर्स पर... Xiaomi 14 seri...